निज़ामाबाद: निजामाबाद के समग्र विकास को लेकर अरुण कुमार मिश्र का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा
आजमगढ़ जनपद के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी निजामाबाद के समग्र विकास एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र द्वारा शेरपुर तिराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज गुरुवार दोपहर 1 बजे चौथे दिन भी जारी रहा है।