छतरपुर: जनसुनवाई में मातगुवा की युवती ने लगाई इच्छा मृत्यु की गुहार, ‘लव जिहाद’ और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मातगुवां थाना क्षेत्र की रहने वाली निशा दुबे ने मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन से इच्छा मृत्यु की मांग की। पीड़िता ने समीर खान पर प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपये ठगने, तलाक कराने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं मातगुवां थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने और आरोपी पक्ष का साथ देने का आरोप लगाया।