शाहबाद: बिजगवां के रहने वाले एक दिव्यांग ग्रामीण ने दबंगों पर गाली गलौज और मारपीट करने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी दिव्यांग कमल किशोर उर्फ बड़का ने दबंगों पर मारपीट करने और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रक्षा करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसने थाने में दबंगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।