शाहबाद: तड़ेर निवासी सुरजीत कुमार के साथ पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई ₹20 हजार की ऑनलाइन ठगी, कोतवाली में दी तहरीर
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर निवासी सुरजीत कुमार से फेसबुक पर पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹20 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। सुरजीत ने बताया कि फेसबुक पर दिए गए नंबर पर उसने कॉल किया तो उधर से पुलिस में नौकरी का झांसा दिया गया और अलग-अलग नंबरों पर ₹20 हजार डलवा कर उसके साथ ठगी की गई। घटना की लिखित तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दी है।