शाहबाद: ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्यों से 2 करोड़ के विकास कार्यों के मांगे गए प्रस्ताव
ब्लॉक सभागार में बीडीसी सदस्यों की एक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने की। बैठक में वर्ष 2024-25 की कार्य योजना तैयार करने की बात बताते हुए सदस्यों से 2 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। इसके अतिरिक्त किसान सम्मन निधि, स्वच्छ भारत मिशन, वृद्धावस्था और निराश्रित महिला पेंशन पर भी चर्चा की गई।