शाहबाद: खत्ता जमाल खां के किरायेदार पिता पुत्र ने दुकान मालिक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली के मोहल्ला खत्ता जमाल खां में दुकान के किराएदार पिता पुत्र ने मिलकर दुकान मालिक को मारपीट कर घायल कर दिया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहाबाद के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी विनोद गुप्ता पुत्र शिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया मोहल्ले का ही रामचंद्र उर्फ भूरे उसकी दुकान समझौता करने के बाद भी खाली नहीं कर रहा है।