शाहबाद: कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि और होली को लेकर पीस कमेटी की बैठक का संपन्न, प्रभारी निरीक्षक ने की बैठक की अध्यक्षता
कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि और होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्र ने समस्त गणमान्य नागरिकों से पर्वों को शांतिपूर्वक और सद्भाव के माहौल में मनाने की अपील करते हुए कहा पुलिस प्रशासन का सभी नागरिक सहयोग करें। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा में पूरी तरह से तत्पर है।