शाहबाद: मिठनापुर ग्राम सभा में कप्तान सिंह गार्डन के पास मिट्टी माफिया ने जेसीबी से शुरू किया खनन, प्रशासन मानने को तैयार नहीं
सरकार के दावे के विपरीत मिट्टी और रेत का खनन लगातार जारी है। प्रशासन और पुलिस प्रशासन दावा कर रहा है कि क्षेत्र में कहीं भी मिट्टी का खनन नहीं हो रहा है। जहां भी खनन हो रहा है केवल परमिशन से फावड़े द्वारा किया जा रहा है। लेकिन पब्लिक एप न्यूज को जेसीबी से किए गए खनन का एक वीडियो हाथ लगा है। जिससे तहसील प्रशासन की किरकिरी हो रही है।