सोनीपत: पुलिस ने कुंडली इंडस्ट्रीज एरिया में ट्रक से दाल के कट्टे चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना कुण्डली की पुलिस टीम ने ट्रक से दाल के कटटे चोरी करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिलाल पुत्र मोहम्मद शबीर निवासी शास्त्री पार्क पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी से चालीस हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।