साले से मारपीट मामले में यूट्यूबर अनुराग डोभाल समेत 4 गिरफ्तार!
देहरादून पुलिस की सख्ती फिर दिखा!
हरिद्वार बायपास रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास रविवार रात कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर जमकर झगड़ रहे थे। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कंटेंट क्रिएटर/यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके साथी राज सिंह चौहान से मार’पीट कर रहे थे।दोनों पक्षों को समझाकर चौकी ले जाया गया, लेकिन वहां भी ये चारों फिर से उग्र हो गए और झगड़ा करने लगे। मौके पर भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर चारों को हिरासत में ले लिया।
घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल के लिए दून अस्पताल भेजा गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:�अनुराग डोभाल (29) – चंडीगढ़,अभिषेक (22) – सहारनपुर,अभय चौधरी (23) – हरिद्वार, कुर्बान (23) – पानीपत
#DehradunPolice #YouTuberArrested #AnuragDobhal #CrimeNews #UttarakhandPolice #LawAndOrder #PublicNuisance #DehradunNews