जिले के गांव सांवड़ के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बौंद कलां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।