चरखी दादरी: इसराना में कुश्ती दंगल का आयोजन, चरखी दादरी की नेहा ने जीता इनाम, डीघल की मेघा को हराया
पानीपत के इसराना में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया जिसमे चरखी दादरी सहित प्रदेश के अन्य जिलों से सैकडो पहलवानों ने भाग लिया।लड़कियों की मुख्य कुश्ती में चरखी दादरी की नेहा ने डीघल की मेघा को मात दी और इनाम अपने नाम किया। नेहा की उपलब्धि पर आज शुक्रवार को सायं 5 बजे क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।