शिवपुरी जिले के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार, मई और जून 2026 का राशन एक साथ वितरित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है, ताकि पात्र परिवारों को समय पर खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।