गोमिया: दर्जनों आदिवासी ग्रामीणों ने मुरुबंदा स्थित आवास पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद से की मुलाक़ात
Gumia, Bokaro | Mar 17, 2024 मुरुबंदा स्थित आवास पर गोमिया प्रखंड अंतर्गत करमाटांड गांव के दर्जनों आदिवासी ग्रामीणों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद से मुलाक़ात की। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को गांव की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने आदिवासी ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जल्द संबंधित अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।