गोमिया: झामुमो के कार्यकर्ताओं ने नव पदस्थापित गोमिया थाना के थाना प्रभारी का पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
Gumia, Bokaro | Mar 16, 2024 झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष अमित पासवान की अगुवाई में झामुमो पार्टी मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों का एक मंडल नव पदस्थापित गोमिया थाने के थाना प्रभारी नित्यानंद भोक्ता से मिला। उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर थाना प्रभारी का स्वागत किया। नव पदस्थापित थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध व गैर कानूनी कार्य को जड़ से खत्म करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।