गोमिया: ढ़ेढ़े नीचे टोला में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास
Gumia, Bokaro | Mar 16, 2024 गोमिया के होसिर पश्चिमी पंचायत के अंतर्गत ढ़ेढ़े नीचे टोला में डीएमएफटी मद से बनने वाले आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया। विधायक महतो ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरे जोर शोर से किया जा रहा है। क्षेत्र में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं।