गोमिया: मुरुबंदा स्थित आवास में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो से टेट पास सहायक अध्यापकों ने की मुलाकात
Gumia, Bokaro | Mar 15, 2024 मुरुबंदा स्थित आवास में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो से टेट पास सहायक अध्यापकों ने मुलाकात की और बुके भेंट कर पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनने पर योगेंद्र प्रसाद महतो को बधाई दी। साथ ही अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराते हुए सरकार से समाधान कराने का आग्रह किया। योगेंद्र प्रसाद महतो ने टेट पास सहायक अध्यापकों को भरोसा दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।