Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

नवादा: नवादा के वार्ड संख्या 28 की रहने वाली महिला के खाते में आया ₹740 करोड़ 68 लाख, हो गई हैरान

Nawada, Nawada | Jul 11, 2026
नवादा के वार्ड संख्या 28 की रहने वाली विधवा पेंशनधारी रेखा देवी ने अपने बैंक खाते से ₹1100 की पेंशन राशि निकाली। इसके बाद जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो स्क्रीन पर 740 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक की राशि दिखाई दी। खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर रेखा देवी और उनके परिवार के लोग दंग रह गए।

MORE NEWS

नवादा जिले के हिसुआ के एक निजी स्कूल से चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, लोगों ने किया पुलिस को हवाले ।

नवादा जिले के हिसुआ के एक निजी स्कूल से चोरी के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, लोगों ने किया पुलिस को हवाले ।

Nawada, Nawada | Jul 11, 2026

नवादा के रजौली में पुल टूटने से हड़कंप ओवरलोड ट्रक ने पुल को किया धाराशाही अफ़रा तफ़री का माहौल, कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से टूटा संपर्क ।

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत सिंगर गांव के समीप फुलवरिया डैम से जंगली गांव को जोड़ने वाली पुलिया ओवरलोड ट्रक के गुजरने से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। पुलिया टूटने से आसपास के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जंगली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य करा रही कंपनी द्वारा सीमेंट से लदी अत्यधिक वजन वाली ट्रकों का लगातार ग्रामीण सड़क एवं पुल-पुलियों से परिचालन कराया जा रहा था। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक के पुलिया से गुजरने पर पुलिया अचानक क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और सिंचाई विभाग की सतर्कता एवं तत्परता के कारण समय रहते आवागमन रोक दिया गया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिया टूटने से जंगली क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेलवे निर्माण एजेंसी द्वारा क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों का परिचालन किया जा रहा है जिससे ग्रामीण सड़कें और पुल-पुलियां लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर रेलवे निर्माण एजेंसी पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पुलिया का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने तथा वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

नवादा के रजौली में पुल टूटने से हड़कंप ओवरलोड ट्रक ने पुल को किया धाराशाही अफ़रा तफ़री का माहौल, कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से टूटा संपर्क । नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत सिंगर गांव के समीप फुलवरिया डैम से जंगली गांव को जोड़ने वाली पुलिया ओवरलोड ट्रक के गुजरने से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। पुलिया टूटने से आसपास के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जंगली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य करा रही कंपनी द्वारा सीमेंट से लदी अत्यधिक वजन वाली ट्रकों का लगातार ग्रामीण सड़क एवं पुल-पुलियों से परिचालन कराया जा रहा था। इसी दौरान एक ओवरलोड ट्रक के पुलिया से गुजरने पर पुलिया अचानक क्षतिग्रस्त होकर टूट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों और सिंचाई विभाग की सतर्कता एवं तत्परता के कारण समय रहते आवागमन रोक दिया गया जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिया टूटने से जंगली क्षेत्र सहित आसपास के कई गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेलवे निर्माण एजेंसी द्वारा क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों का परिचालन किया जा रहा है जिससे ग्रामीण सड़कें और पुल-पुलियां लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर रेलवे निर्माण एजेंसी पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पुलिया का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने तथा वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 11, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली, परिवार नियोजन मेला एवं प्रेस वार्ता का आयोजन, 11 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा, सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा द्वारा परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता रैली, परिवार नियोजन मेला एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जिम्मेदार अभिभावकत्व के प्रति जागरूक किया गया।

विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर जिला स्वास्थ्य समिति एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी सदर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, बीसीएम सदर एवं पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PFI) के जिला प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची तथा पुनः विद्यालय वापस लौटी। इस दौरान छात्राओं ने परिवार नियोजन, छोटे परिवार एवं जिम्मेदार अभिभावकत्व से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, नवादा में आयोजित परिवार नियोजन मेले का उद्घाटन सिविल सर्जन, नवादा डॉ. विनोद चौधरी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता आजाद ने संयुक्त रूप से किया। मेले में उपस्थित दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इसके उपरांत सिविल सर्जन ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी सहित परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण तथा परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक समृद्धि सुनिश्चित करने का प्रभावी उपाय है। उन्होंने आमजन से अपील की कि उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

सिविल सर्जन ने बताया कि विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के अंतर्गत नवादा जिले को 1,250 महिला बंध्याकरण तथा 90 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल, नवादा में 16 महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के साथ की गई। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता रैली, परिवार नियोजन मेला एवं प्रेस वार्ता का आयोजन, 11 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा, सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति, नवादा द्वारा परिवार नियोजन एवं जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता रैली, परिवार नियोजन मेला एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा जिम्मेदार अभिभावकत्व के प्रति जागरूक किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर जिला स्वास्थ्य समिति एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी सदर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, बीसीएम सदर एवं पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PFI) के जिला प्रतिनिधि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय परिसर पहुंची तथा पुनः विद्यालय वापस लौटी। इस दौरान छात्राओं ने परिवार नियोजन, छोटे परिवार एवं जिम्मेदार अभिभावकत्व से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, नवादा में आयोजित परिवार नियोजन मेले का उद्घाटन सिविल सर्जन, नवादा डॉ. विनोद चौधरी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिता आजाद ने संयुक्त रूप से किया। मेले में उपस्थित दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके उपरांत सिविल सर्जन ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में दिनांक 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष परिवार नियोजन पखवाड़ा संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी सहित परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण तथा परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक समृद्धि सुनिश्चित करने का प्रभावी उपाय है। उन्होंने आमजन से अपील की कि उपलब्ध परिवार नियोजन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल परिवार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। सिविल सर्जन ने बताया कि विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के अंतर्गत नवादा जिले को 1,250 महिला बंध्याकरण तथा 90 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभियान की शुरुआत सदर अस्पताल, नवादा में 16 महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के साथ की गई। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 11, 2026

माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार श्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में  नवादा जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार श्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नवादा जिला अंतर्गत पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता, समयबद्ध निष्पादन तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

Nawada, Nawada | Jul 11, 2026

नवादा में विधवा पेंशन लेने पहुंची महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये, अगले दिन खाता पूरा खाली।

नवादा में सामाजिक पेंशन से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है।पेंशन की राशि से जुड़ा यह अनोखा मामला है जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। होश इसलिए उड़ गए क्योंकि कल पेंशन की राशि निकालने के बाद उनके अकाउंट में एक दो करोड़ नहीं बल्कि 740 करोड रुपए अकाउंट में बचे। इतनी बड़ी राशि आने के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा होने लगी कि उनके अकाउंट में इतने पैसे कहां से आए।बिहार में कल 2 लाख 22 हजार लोगों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी के खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर की।पैसे ट्रांसफर होते ही यह मामला नवादा में सामने आया औऱ पैसे आते ही कई सवाल उठने लगे। एक विधवा के अकाउंट में इतने पैसे किसने भेजी गई । आसपास के इलाके में जोर-जोर से चर्चाएं होने लगी। दरअसल नवादा शहर के वार्ड नंबर 28 स्थित नीम टोला के रहने वाली स्वर्गीय उदय नारायण पांडे की पत्नी रेखा देवी को कल विधवा पेंशन ₹1100 आया और पैसे निकालने के बाद जब वह निजी बैंक कर्मी से पूछी कि उनके अकाउंट में कितने पैसे बचे हैं तो उसने जब राशि बताई तो सभी के होश उड़ गए। इस बात को लेकर कहा सुनी भी हुई मगर बात अंत में सच निकली और उनके अकाउंट में 740 करोड़ 68 लाख 72895 उनके खाते में शेष बचे हुए दिखे। इतनी बड़ी राशि आने के बाद रेखा देवी की तबीयत भी बिगड़ने लगी और स्वाभाविक है उन्हें भी कई प्रकार की चिंता सताने लगी। वह बताती है कि इतनी राशि उन्होंने कभी नहीं देखा और उनके साथ यह भद्दा मजाक किया गया है। वह हार्ट पेशेंट भी है और इतना बड़ा खबर देखकर उनके साथ कुछ अप्रिय घटना भी हो सकती थी। हालांकि उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस मामले में जिनकी भी गलती रही है उनके ऊपर कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि उनके साथ एक बड़ा मजाक हुआ है। हालांकि इस पैसे पर उनका कोई हक नहीं है मगर उनके भावना के साथ खेला गया है। अब यह जांच में ही निकल कर बात आएगी कि यह गलती किसकी है। और इतनी बड़ी राशि उनके अकाउंट में कहां से आई है। फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना हीं आधिकारिक कोई बयान आया है ।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

नवादा में विधवा पेंशन लेने पहुंची महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये, अगले दिन खाता पूरा खाली। नवादा में सामाजिक पेंशन से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है।पेंशन की राशि से जुड़ा यह अनोखा मामला है जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। होश इसलिए उड़ गए क्योंकि कल पेंशन की राशि निकालने के बाद उनके अकाउंट में एक दो करोड़ नहीं बल्कि 740 करोड रुपए अकाउंट में बचे। इतनी बड़ी राशि आने के बाद पूरे इलाके में यह चर्चा होने लगी कि उनके अकाउंट में इतने पैसे कहां से आए।बिहार में कल 2 लाख 22 हजार लोगों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी के खाते में पेंशन की राशि ट्रांसफर की।पैसे ट्रांसफर होते ही यह मामला नवादा में सामने आया औऱ पैसे आते ही कई सवाल उठने लगे। एक विधवा के अकाउंट में इतने पैसे किसने भेजी गई । आसपास के इलाके में जोर-जोर से चर्चाएं होने लगी। दरअसल नवादा शहर के वार्ड नंबर 28 स्थित नीम टोला के रहने वाली स्वर्गीय उदय नारायण पांडे की पत्नी रेखा देवी को कल विधवा पेंशन ₹1100 आया और पैसे निकालने के बाद जब वह निजी बैंक कर्मी से पूछी कि उनके अकाउंट में कितने पैसे बचे हैं तो उसने जब राशि बताई तो सभी के होश उड़ गए। इस बात को लेकर कहा सुनी भी हुई मगर बात अंत में सच निकली और उनके अकाउंट में 740 करोड़ 68 लाख 72895 उनके खाते में शेष बचे हुए दिखे। इतनी बड़ी राशि आने के बाद रेखा देवी की तबीयत भी बिगड़ने लगी और स्वाभाविक है उन्हें भी कई प्रकार की चिंता सताने लगी। वह बताती है कि इतनी राशि उन्होंने कभी नहीं देखा और उनके साथ यह भद्दा मजाक किया गया है। वह हार्ट पेशेंट भी है और इतना बड़ा खबर देखकर उनके साथ कुछ अप्रिय घटना भी हो सकती थी। हालांकि उन्होंने मदद की गुहार भी लगाई है। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस मामले में जिनकी भी गलती रही है उनके ऊपर कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि उनके साथ एक बड़ा मजाक हुआ है। हालांकि इस पैसे पर उनका कोई हक नहीं है मगर उनके भावना के साथ खेला गया है। अब यह जांच में ही निकल कर बात आएगी कि यह गलती किसकी है। और इतनी बड़ी राशि उनके अकाउंट में कहां से आई है। फिलहाल इस मामले में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना हीं आधिकारिक कोई बयान आया है । नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 11, 2026