कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत सट्टे की पर्चियां एवं नकदी के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 8, 2024 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सट्टे की खाई बाड़ी कर रहे युवक को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस के द्वारा उक्त युवक को हिरासत में लिया गया और उसे थाने ले आए। उक्त व्यक्ति के पास से सट्टे की पर्चियां, नगद रुपए एवं पेन बरामद हुए हैं। सोमवार करीब 9:00 बजे उक्त व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा जेल भेजा है।