भीलवाड़ा: साइबर ठगी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, ₹5.65 लाख किए होल्ड, पीड़ित को लौटाए ₹1.50 लाख
भीलवाड़ा। जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विभिन्न बैंक खातों में 5 लाख 65 हजार रुपये होल्ड करवा दिए हैं। वहीं, होल्ड राशि में से 1 लाख 50 हजार रुपये पीड़ित को रिफंड भी करवा दिए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा के निर्देशानुसार साइबर थाना भीलवाड़ा में दर्ज 26 लाख 98 हजार रुपये की ठगी का मामला है।