धार: #भोजशाला–कमाल मौलाना मस्जिद क्षेत्र में बसंत पंचमी पर नो-फ्लाई जोन घोषित, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
Dhar, Dhar | Jan 14, 2026 धार में राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक भोजशाला–कमाल मौलाना मस्जिद परिसर में 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जुलूस तथा भीड़-भाड़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन अलर्ट हैं।