फूड सेफ्टी रेगुलेटर FSSAI ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को नौ नोटिस जारी किए हैं। कई ग्राहकों की शिकायतों के बाद कंपनी को ये नोटिस जारी किए गए हैं। इन शिकायतों में ग्राहकों ने फूड बिजनेस ऑपरेटर पर एक्सपायर हो चुके, खराब, सड़े-गले, दूषित और असुरक्षित फूड प्रोडक्ट्स सप्लाई करने के आरोप लगाए हैं। रेगुलेटरी बॉडी ने स्विगी इंस्टामार्ट को इस बारे में विस्तृत स्पष्टीकरण और अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#FSSAI #SwiggyInstamart
Korba, Korba | Jul 11, 2026