झारखंड का शाकाहारी मटन-चिकन मॉनसून में एक बार फिर सुर्खियों में है। 1000 से 1200 रुपये प्रति किलो मिलने वाली इस सब्जी को जल्द ही जीआई टैग भी मिलने की उम्मीद है। इसे प्रकृति का खजाना माना जाता है, जिसे खेतों में उगाना संभव नहीं है।
दरअसल, मटन और चिकन की तरह वाली सब्जी 'रुगड़ा' सिर्फ बारिश के मौसम में ही मिलती है। झारखंड के विभिन्न जंगलों में मॉानसून के प्रारंभ में ही इसकी उपज होती है। राज्य की सबसे अनोखी और लोकप्रिय वन उपजों में से एक 'रुगड़ा' के कई इलाकों में लोग 'पुटू' के नाम से भी जानते हैं। पकने के बाद रुगड़ा का स्वाद मटन और चिकन की तरह होता है, जिसके कारण लोग इसे शाकाहारी लोगों का मटन या चिकन भी कहते हैं।
#Jharkhand #Rugda #MonsoonDelicacy #VegetarianMutton
Korba, Korba | Jul 12, 2026