गाज़ियाबाद: मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 960 ग्राम अवैध गांजा बरामद
थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ के साथ संदिग्ध वाहन व्यक्ति चेकिंग के दौरान रहीसपुर से केन्द्रिय विद्यालय की तरफ जाने वाली रोड के पास से रविवार दोपहर करीब 3 बजे रितिक सैनी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 960 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।