गाज़ियाबाद: नन्दग्राम पुलिस ने महिला की अश्लील फोटो वायरल कर 8 लाख रुपए ऐंठने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर 8 लाख रुपये ऐंठ लेने वाले अजय नाम के 1 शातिर अभियुक्त को रविवार दोपहर करीब 3 बजे चिरंजीवी विहार के मन्दिर फाटक के पास से लोकल इनपुट व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।