सेन्हा: प्रखंड परिसर में क्षेत्रीय विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गुरुवार शाम 4 : 30 बजे प्रखंड परिसर स्थित महात्मा गांधी सभागार में यह बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक, आईटी असिस्टेंट सहित अन्य पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।