सेन्हा: सेन्हा दुंदरु गांव में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की जांच हुई
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शशिकांत कुमार द्वारा बुधवार शाम 4 बजे जिले के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र दुंदरु ग्राम में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।