सेन्हा: सेन्हा प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक, सरकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर ज़ोर
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सोमवार शाम 4:30 बजे आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका जया पाण्डेय ने की, जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।