सेन्हा: आम जनता की समस्याओं का समाधान शांतिपूर्वक करना मुख्य उद्देश्य : नवनियुक्त सेन्हा थाना प्रभारी वारिस हुसैन
लोहरदगा जिला के सेन्हा में प्रशासन ने शांति और विधि व्यवस्था बहाल करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देशानुसार सेन्हा थाना प्रभारी का तबादला किया है। मंगलवार शाम 4 बजे वारिश हुसैन ने सेन्हा थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया।