Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image

रीवा: न्यू बस स्टैंड से युवक गुमशुदा, परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन। ​रीवा: जिले के चाकघाट थाना अंतर्गत कोनी निवासी एक युवक के अचानक गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस थाने में आवेदन देने के बावजूद उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुमशुदा युवक राजेश पांडेय पिता सोहन लाल पांडेय निवासी कोनी, बीते दिनांक 18 जून 2026 को रीवा स्थित न्यू बस स्टैंड से अचानक गुम हो गए। मामले की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुँचे उनके साले ब्रजेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि राजेश पाण्डेय 17 जून को शाम 4 बजे जैन धर्मशाला में रुके थे। 18 जून की सुबह 8 बजे वे धर्मशाला से निकले और बस स्टैंड पहुँचकर अपनी पत्नी ज्ञानवती पांडेय से फोन पर बात की उसके बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका ​फोन स्विच ऑफ बता रहा था परिजनों के मुताबिक, पत्नी से बातचीत के दौरान राजेश ने बताया था कि वे घर के लिए निकल रहे हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही उनका मोबाइल नंबर 9926324747बंद हो गया। तब से लेकर अब तक न तो वे अपने घर पहुँचे हैं और न ही उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है। युवक के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें अनहोनी की गहरी आशंका सता रही है। ​थाने में सुनवाई न होने का आरोप। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे इस घटना की लिखित शिकायत लेकर समान थाना पहुँचे थे, लेकिन थाना प्रभारी द्वारा उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। अंततः मजबूर होकर परिजनों को पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचकर अपनी व्यथा बतानी पड़ी। उनके साले ब्रजेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक से विनम्र निवेदन किया है कि युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल प्रभाव से खोजबीन शुरू की जाए, ताकि राजेश सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

Madhya Pradesh, India | Jun 21, 2026