भीकनगांव: जलाशयों में 87% पानी, 3.77 लाख हेक्टेयर में रबी की बुवाई का लक्ष्य
खरगोन जिले में इस बार बारिश सीजन में औसत से करीब 10% कम बारिश हुई है। इसके बावजूद छोटे-बड़े जलाशयों में 87% पानी भरा हुआ है। आदिवासी क्षेत्र के प्रमुख देजला देवाड़ा और अपरवेदा बांध पिछले एक महीने से ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिले में रबी सीजन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।