सहजनवा: हरपुर बुदहट पुलिस ने खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा, एक हफ्ते में दूसरी कार्रवाई में दो मिट्टी लदे डंपर पकड़े, ड्राइवर फरार
गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में बीती रात पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे दो डंपरों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिपाही गोरख यादव ने खनन कर रहे वाहनों को घेर लिया। पुलिस की कार्रवाई देख चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गए।