बहादुरपुर: आक्सी चक्क में दबंग ने 55 वर्षीय अधेड़ के साथ की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आक्सी चक्क में दबंग द्वारा एक 55 वर्षीय अधेड़ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार आक्सी चक्क निवासी राम बाबू आदिवासी उम्र 55 वर्ष ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही धर्मपाल आदिवासी ने मारपीट की है।