कोईलवर: बीरमपुर की कबाड़ी दुकान में काम कर रही मां के पास जाने के लिए घर से निकला लापता किशोर बनारस स्टेशन से बरामद
मुफस्सिल थाना के करवा बकरी निवासी सुनील साह वर्तमान में बीरमपुर में किराए के मकान मैं रहते हैं। जिनका 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बीरमपुर स्थित कबाड्डी की दुकान में काम कर रही मां के पास जाने के दौरान लापता हो गया था पिता ने स्थानीय थाना में एक लिखत आवेदन देकर अपने पुत्र का खोजबीन करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने लापता पुत्र को बरामद कर पिता को सौंपा