चैनपुर: चैनपुर अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक भूषण तिर्की ने एंबुलेंस का भरोसा दिया, डॉक्टर गायब मिलने पर भड़के
Chainpur, Gumla | Jul 20, 2026 चैनपुर मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिसे अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का स्वरूप दिया जाना है, वहां रविवार रात लगभग दस बजे स्थानीय विधायक भूषण तिर्की ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जबकि केवल सीएचओ और एएनएम ड्यूटी पर थीं। इस स्थिति पर विधायक ने गहरी नाराजगी