कटरा: बलुआहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नव निर्मित झोपड़ी में आग लगाई गई, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बलुआहां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर नव निर्मित झोपड़ी में आग लगा देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित सियाराम सहनी ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे में थाने में शिक़ायत किया है। उनकी बहू संगीता देवी ने बताया रविवार देर रात घर में आग लगाई गई है। बताया कि गांव के विनोद सहनी ने घर बनाने से मना कर रहा था।