कटरा: कटरा पीपा पुल की मरम्मत के कारण घंटों तक आवाजाही रही बाधित, लोगों को हुई परेशानी
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड मुख्यालय के समीप बागमती नदी पर बने पीपा पुल की मरम्मती को लेकर शनिवार शाम 4 बजे तक आवाजाही बंद कर दिया गया। इस दौरान प्रखंड के कई पंचायतों के लोगों को प्रखंड मुख्यालय आने में घण्टों इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीपा पुल कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे की बड़ी अनहोनी हो सकती थी।