फर्जी पट्टों की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच करवाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। उपखण्ड के साडास ग्राम पंचायत में सरपंच एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर जारी किए गए फर्जी पट्टों की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच करवाने हेतु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि साडास गाँव के स्थायी निवासी हैं। इस आवेदन के माध्यम से हम हमारी ग्राम पंचायत में वर्तमान सरपंच एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार और फर्जी पट्टे जारी करने के गंभीर मामले को आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं।
ज्ञापन में ये भी बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में नियमों को दरकिनार करके अवैध व कूटरचित पट्टे बांटे गए हैं, जिससे सरकारी भूमि गैर-हकदार लोगों को दी गई है, कई ऐसे व्यक्तियों के नाम पट्टे जारी किए गए हैं जो इसके पात्र नहीं हैं या जिनका उक्त भूमि पर कोई कब्जा नहीं रहा। पट्टे जारी करने की प्रक्रिया में न तो नियमानुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया है और न ही सार्वजनिक आपत्तियां मांगी गई हैं। सार्वजनिक उपयोग की भूमि, रास्तों और सरकारी भूमि पर भी सांठगांठ करके फर्जी कागजात के आधार पर पट्टे बना दिए गए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में ग्राम पंचायत के राजस्व को भारी नुकसान हुआ है और योग्य व पात्र ग्रामीण अपने अधिकारों से वंचित रह गए हैं।
ग्रामीणों के हित में इस विषय पर अति शीघ्र कार्यवाही की मांग को।