🚨 BREAKING NEWS | बलरामपुर
🚔 बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 20.594 किलो गांजा बरामद।
हिस्ट्रीशीटर तस्कर गिरफ्तार, 15 मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
बलरामपुर में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की नई महिंद्रा स्कॉर्पियो से 20 किलो 594 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
पुलिस ने मौके से हिस्ट्रीशीटर तनवीर अहमद उर्फ शारिफ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ₹2,250 नकद और 3 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। बरामद गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
📍 कहां हुई कार्रवाई?
मुरलीपुर कर्बला से मेवालाल चौकी जाने वाले बाईपास मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान।
गिरफ्तार आरोपी:
तनवीर अहमद उर्फ शारिफ, निवासी गदुरहवा, पानी टंकी के पास, कोतवाली नगर, बलरामपुर।
पुलिस के मुताबिक आरोपी हिस्ट्रीशीटर (HS-74A) है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट, धमकी व शस्त्र अधिनियम समेत 15 मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अलग-अलग जगहों से गांजा मंगाकर एकत्र करता था और उसे बेचने के लिए दूसरे जनपद जा रहा था।
मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)c के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Balrampur #BreakingNews #BalrampurPolice #Ganja #CrimeNews #PoliceAction #NDPSAct #UttarPradesh #NewsUpdate #गांजातस्करी #highlights #trendingreels #leadership #facebookreels