बिश्रामपुर: तोलरा गांव में सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर भीषण चोरी, लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी
रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत तोलरा गांव स्थित सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर चंद्रदेव तिवारी के घर में बीती रात भीषण चोरी की घटना हुयी है। इस घटना में नकद राशि,जेवरात सहित लाखो का संपति चोर उड़ा ले गये। शनिवार की दोपहर 12 बजे रेहला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।