बिश्रामपुर: लालगढ़ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आठ वर्ष बाद ग्रामीणों और मुखिया के प्रयास से हुआ शुरू
मुखिया तथा ग्रामीणों के आंदोलन व प्रयास से विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ पंचायत में बनकर तैयार औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान आठ वर्ष बाद शुरू हुआ। गुरुवार की शाम तीन बजे औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन संबंधित अधिकारी व पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र चौधरी ने फिट काट कर किया।