बिश्रामपुर: नगर परिषद मुख्यालय से भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में सोमवार की दोपहर 12 बजे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपाइयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत सोरडीहा स्थित भाजपा कार्यालय से हुआ। तिरंगा यात्रा की अगुआई मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी कर रहे थे।