बिश्रामपुर: बी मोड़-विश्रामपुर मुख्य पथ पर सोरडीहा के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल
बी मोड़- विश्रामपुर मुख्य पथ पर सोरडीहा के पास मंगलवार की सुबह नौ बजे आपस मे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल पर स्वर तीन युवक गिकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में विश्रामपुर के भलुअनी गांव निवासी अभिषेक कुमार,कौड़िया गांव के चंदन कुमार व गढ़वा संग्रहे के आशीष कुमार का नाम शामिल है।