बिश्रामपुर: एसडीपीओ ने रेहला थाना परिसर में संवेदकों के साथ की समीक्षा बैठक, सुरक्षा मामलों पर हुई चर्चा
विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने रेहला थाना परिसर में मंगलवार को संवेदकों के साथ बैठक की। जिसकी जनकरी शाम सात बजे दी। बैठक में क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में लगी छोटी,बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में विकास कार्यों की गति व सुरक्षा मामले को लेकर चर्चा हुयी।