बिश्रामपुर: बरसैता टोला से पार हो रहा हाई वोल्ट बिजली का तार, दुर्घटना की आशंका से ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
झारखंड ऊर्जा संचरण (बिजली विभाग) द्वारा विश्रामपुर नप मुख्यालय के घनी आबादी वाले क्षेत्र बरसैता टोला से एक लाख 32 हजार हाई वोल्ट का तार पार कराया जा रहा है। जिसका विरोध ग्रामीणों द्वारा शुक्रवार की दोपहर 12 बजे किया गया। वही संभावित दुर्घटना से आशंकित ग्रामीणों ने इस संबंध में पलामू उपयुक्त को हस्ताक्षर युक्त पत्र देकर तत्काल कार्य रुकवाने का आग्रह किया है।