स्वार: पंचायत समोदिया में मार्ग निर्माण प्रस्ताव पास होने पर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने विधायक शफीक अहमद अंसारी का जताया आभार
Suar, Rampur | Sep 12, 2026 जनपद रामपुर की तहसील स्वार क्षेत्र की ग्राम पंचायत समोदिया में लंबे समय से बंद पड़े मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव विधायक शफीक अहमद अंसारी के प्रयासों से पास हो गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।