सरोजनी नगर: बहराइच हिंसा पर पूर्व मंत्री मोहसिन राजा का बयान, कहा- जो अपराध करेगा, पुलिस करेगी कार्रवाई
भाजपा नेता व पूर्व मंत्री मोहशिन राजा ने बहराइच हिंसा पर कहा, "योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। कानून-व्यवस्था उत्तर प्रदेश में काफी बेहतर है। जो भी कानून हाथ में लेगा और अपराध करेगा उसको लेकर पुलिस कार्रवाई करती है, करती आई है और करती रहेगी।