अजयगढ़: पड़रहा में जलभराव का कहर नाले का पानी घरों में घुसा ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत।
ग्राम पंचायत पड़रहा में जलभराव के चलते ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। नाले का पानी रिहायशी इलाके में फैलने के बाद कई घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान खराब होने की आशंका बनी हुई है, वहीं ग्रामीणों का सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण गलियों और रा