ढीमरखेड़ा: ग्राम परसेल में नल-जल योजना की खुली पोल, अधूरी पाइपलाइन से गहराया जल संकट
आधे गांव में बिछी पाइपलाइन,आधे में खुदाई अधूरी,जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण परेशान,ट्यूबवेल का सहारा। कटनी जिला की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसेल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना जमीनी स्तर पर दम तोड़ती नजर आ रही है। योजना का अधूरा और अव्यवस्थित क्रियान्वयन न केवल शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं