पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर कसरावद के श्रद्धालुओं ने शनिवार को ऐतिहासिक स्थल मांडव क्षेत्र के तारापुर स्थित माँ शतचंडी देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन कर धर्मलाभ अर्जित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। विंध्याचल की रमणीय एवं ऐतिहासिक पहाड़ियों के मध्य स्थित प्राचीन माँ